आज दिनांक 24.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं थाना बण्डा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र बण्डा में पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
गश्त के दौरान महोदया ने बाज़ार, मुख्य मार्गों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों का जायज़ा लिया तथा पुलिस बल को सतर्कता एवं चौकसी के साथ गश्त जारी रखने के निर्देश दिए।
महोदया ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पुलिस की निरंतर उपस्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएँ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments