शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह की देखरेख में विकासखण्ड भावलखेड़ा के ग्राम पंचायत सल्लिया में धान की फसल की उत्पादकता का परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने कृषक सियाराम के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर समबाहु त्रिभुज (10×10×10 मीटर) का प्लॉट बनवाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रयोग (Crop Cutting Experiment) कराया। इसके बाद धान की पिटाई और तौल की गई, जिसमें 22.58 किलोग्राम फसल की उपज प्राप्त हुई।
अपर सांख्यिकी अधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपनी फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा अवश्य कराएं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। साथ ही, उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की और बताया कि इससे मिट्टी की उर्वरता नष्ट होती है तथा पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अवधेश बाजपेई, क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार, बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक शमी आलम, तहसील समन्वयक मुसाद रजा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments