सांडा/सीतापुर।
सकरन थाना क्षेत्र के उल्लहा गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय मोहम्मद नसीम पुत्र जमालुद्दीन का शव देर रात सड़क किनारे पुलिया के पास पानी में उतराता मिला। घटना से गांव में सनसनी और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, नसीम सोमवार शाम करीब 6:30 बजे साइकिल से दूध लेकर रसूलपुर दुग्ध डेयरी पर गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बीती रात करीब दो बजे गांव के उत्तर पुलिया के पास पानी में उनका शव उतराता मिला। वहीं थोड़ी दूरी पर उनकी साइकिल भी पड़ी मिली।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस संबंध में जब थानाध्यक्ष सकरन नवनीत मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया —
“पीड़ित परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।”
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजन गहरे सदमे में हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments