सुधीर सिंह कुम्भाणी, ब्यूरो रिपोर्ट — सीतापुर
जनपद सीतापुर के विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत पटना में हरियाली के दुश्मन बने ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि पर लगे आम के पेड़ को कटवाने और फर्जी वृक्षारोपण के नाम पर लाखों रुपए हजम करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
ग्राम पंचायत पटना के ग्रामीण — चंद्रभाल, संतोष, राजू, सुभाष शुक्ला, अजय कुमार और सुनील ने बताया कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की ज़मीन पर लगे एक विशालकाय आम के पेड़ को कटवाकर उसका अवैध निस्तारण कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्षों में ग्राम पंचायत के नाम पर हजारों पौधे मंगवाए गए, लेकिन धरातल पर एक भी वृक्षारोपण नहीं कराया गया।
पौधरोपण के नाम पर किए गए इस कथित फर्जीवाड़े से लाखों रुपए का घोटाला किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
गांव वालों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आम के पेड़ कटान और फर्जी वृक्षारोपण की जांच कराए जाने की मांग की है।
साथ ही दोषी प्रधान के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई है।
ग्रामीणों ने कहा —
“सरकारी पेड़ों को काटना अपराध है। यह केवल पर्यावरण की हानि नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति का दोहन है। ऐसे प्रधानों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments