पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में तहसील पुवायाँ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पुवायाँ, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, नायब तहसीलदार पुवायाँ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने तहसील परिसर में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को निराश होकर वापस न जाना पड़े तथा प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनके प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निष्पक्षता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं फरियादी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments