स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम को अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए समयावधि समाप्त होने से पहले ही जनपद की सीमा में लौट आया था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। इस दौरान टीम को मुखबिर की सूचना पर ग्राम घसा कल्यानपुर निवासी कर्मवीर पुत्र खुमान सिंह (उम्र 38 वर्ष) अपने घर के बाहर बैठा मिला। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
कर्मवीर को न्यायालय द्वारा 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन उसने आदेश का पालन न करते हुए पुनः शाहजहाँपुर जनपद में प्रवेश कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/10 के तहत कार्यवाही की है।
कर्मवीर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर आबकारी अधिनियम और आयुध अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ मु0अ0सं0 185/2025 धारा 3/10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम थाना गढ़िया रंगीन में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगेन्द्र प्रताप सिंह व आरक्षी सूरजपाल शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments