शाहजहाँपुर, 25 अक्टूबर 2025।
आगामी त्योहारों को देखते हुए शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों पर पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
गश्त के दौरान एसपी ने मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, सतर्क निगरानी एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाए।
गश्त के दौरान एसपी ने आमजन से वार्ता करते हुए उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
एसपी शाहजहाँपुर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में गश्त, पेट्रोलिंग और ट्रैफिक नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहे।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments