रेडक्रास सोसाइटी शाहजहांपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय प्रांगण में आपदा मित्र एवं सहयोगी दल का गठन किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी समूह के रूप में एकत्र हुए।
रेडक्रास के सचिव डा. विजय जौहरी ने बताया कि हाल ही में राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित रेडक्रास की सामान्य बैठक में यह निर्देश दिए गए कि सभी जिला शाखाएं विद्यालयों में जाकर छात्रों को जनसेवा, जनहित और रेडक्रास के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करें। इसी क्रम में शाहजहांपुर शाखा ने महामहिम के जन्मदिन के अवसर पर जन-जागरूकता अभियान का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक आपदा समूह का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले आपदा मित्र तथा युवक/महिला मंगल दल के पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 27 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य —
आपदा विशेषज्ञ अभिषेक श्रीवास्तव, कमांडर आपदामित्र इंद्रजीत लोधी, डा. एस.पी. कौशल, चिकित्सा अधिकारी उसामान अली खान, अवनीश सक्सेना, एडवोकेट शोएब अंसारी, विनोद कुमार मिश्रा, विपिन सक्सेना, महिला आपदा मित्र नेहा कश्यप, शिवानी वर्मा, लक्ष्मी कश्यप, दिव्यांशी, राखी शुक्ला, मोनी आर्या, स्नेहा अग्रज जौहरी, अनुज जौहरी, पवन सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समापन पर सचिव डा. विजय जौहरी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments