📰शाहजहांपुर | 02 नवम्बर 2025
थाना रोजा पुलिस ने आज रेलवे ग्राउंड क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने ग्राउंड में अवैध गतिविधियों के लिए आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की और बिना कारण बैठे लोगों को सख्त चेतावनी दी।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के उद्देश्य से चलाया गया।
थाना रोजा प्रभारी ने बताया कि आगे भी इस तरह की ड्रोन निगरानी और आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी ताकि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments