इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने अपनी पुलिस टीमों के साथ जनपद के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन जांच की।
चेकिंग अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की विधिवत तलाशी ली गई, उनके दस्तावेजों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीमों ने मौके पर उपस्थित आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें यह भी जागरूक किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
क्षेत्राधिकारी नगर एवं तिलहर द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने कहा कि “ऑपरेशन तलाश” के अंतर्गत ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments