ब्यूरो रिपोर्ट — कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।
अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त (गाजीपुर) अनिंद्य विक्रम सिंह, थाना गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक एवं भारी पुलिस बल ने बम निरोधक दस्ते के साथ क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त व चेकिंग अभियान संचालित किया।
इस दौरान भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ मुस्तैद है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments