स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 17 नवंबर 2025।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा फ़िट इंडिया अभियान के अंतर्गत मुमुक्षु क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग में मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी संस्थाओं के स्टाफ़ की क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी।
कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग ने बताया कि लीग के संचालन में कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश कुमार मिश्र आयोजन सचिव तथा प्राचार्य प्रो. आर. के. आज़ाद सह-आयोजन सचिव की भूमिका निभाएंगे।
लीग के दौरान कुल 18 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच 19 नवंबर 2025 को स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम और स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षणेत्तर संवर्ग की टीम के बीच कॉलेज के प्लेग्राउंड में आयोजित होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments