ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में यातायात माह के दौरान ई-चालान अभियान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि सकरन पुलिस ने एक वाहन चालक का 500 रुपये का ई-चालान उस समय कर दिया, जब चालक के पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सहित सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे।
मामले के अनुसार, सकरन पुलिस बलबलपुरवा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को रोका गया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल कपिल कुमार ने कथित तौर पर "टारगेट पूरा करने" के उद्देश्य से वाहन चालक का चालान कर दिया, जबकि चालक ने मौके पर ही सभी वैध दस्तावेज दिखाए।
चालान से नाराज वाहन मालिक ने तुरंत चेकिंग स्थल पर तस्वीरें खींचीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट में उसने विभागीय अधिकारियों से इस कथित मनमानी कार्रवाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद सकरन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के सड़कों पर वाहन चलाते देखे जाते हैं, जबकि आम जनता पर यातायात नियमों के नाम पर कठोर कार्रवाई की जाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments