ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर सिंह कुम्भाणी
बिसवां (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बिसवां शाखा के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
लेखपालों की प्रमुख मांगों में प्रारम्भिक वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति दूर करना, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पेंशन संबंधी विसंगतियों का निस्तारण तथा राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
धरना समाप्त होने के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को सौंपा। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सौरभ यादव, मंत्री नीलेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लवकेश कठेरिया, उपमंत्री पूनम, कोषाध्यक्ष अमर सिंह मौर्य, लेखा परीक्षक सौरभ श्रीवास्तव सहित लेखपाल रामअवध, अनिल यादव, दीपेन्द्र वर्मा, बृजेश कुमार, विनीता भारती, शैलेन्द्र रस्तोगी, रामलखन, आशीष यादव, अरुण गौतम, अनुज यादव, धीरज यादव, जितेंद्र कुमार, अशोक वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, शिप्रा मिश्रा, नलिनी वर्मा, करुणेश द्विवेदी, आशुतोष गौतम, अजीत रावत, ओमसिंह राना आदि मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments