ब्यूरो रिपोर्ट – कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को नहर रोड, नवीनगर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में फतेहगंज निवासी रवि गौतम (22 वर्ष) की मौत हो गई। वह दोपहर लगभग 2:30 बजे घर से दीदी के घर गए थे और वहीं से वापस लौटते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
शाम करीब 5:30 बजे थाना मलिहाबाद को दुर्घटना की सूचना मिली। उपनिरीक्षक मय हमराह मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि नंबर UP 32 QQ 4875 मोटरसाइकिल पर सवार रवि गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मृतक रवि गौतम (फाइल फोटो )
घायल रवि को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मलिहाबाद भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव को मोर्चरी लखनऊ भेज दिया।
घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है, और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रवि गौतम की मौत से फतेहगंज क्षेत्र में शोक की लहर है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments