ब्यूरो रिपोर्ट : सुधीर सिंह कुम्भाणी | सीतापुर, 04 नवम्बर 2025
निरीक्षण के समय पशुओं की चरही में हरा चारा नहीं मिला, जिस पर बीडीओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। हालांकि गौशाला में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई और सभी संरक्षित गोवंश मौजूद थे।
स्टॉक रजिस्टर एक माह से अपडेट नहीं किया गया था, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बीडीओ ने प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
📦 बॉक्स समाचार
सकरन क्षेत्र के भिठमनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान बीडीओ सकरन श्रीश गुप्ता ने एनम व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण, आवश्यक दवाओं और पोषाहार की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली।
कार्यक्रम में बच्चों का वजन, अन्नप्राशन संस्कार तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई। बीडीओ ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
🗞️ “गौशाला में हरा चारा नहीं मिला, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई” — बीडीओ सकरन
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments