📅 दिनांक: 19 नवम्बर 2025 (बुधवार)
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से
📍 स्थान: जमुना वाटिका, ग्राम भटपुरा रसूलपुर, ब्लॉक सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर
जनपद शाहजहाँपुर में सहयोग संस्था द्वारा मा. श्री सुरेश कुमार खन्ना जी (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस चिकित्सा शिविर में सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच, डॉक्टरों द्वारा परामर्श, तथा शुगर, टी.बी., आँखों आदि की जांच की जाएगी। विशेष रूप से नेत्र चिकित्सकों द्वारा आँखों की जाँच कर दवाइयाँ, ड्रॉप्स और चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
आयोजक मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें और इस सामाजिक पहल को सफल बनाएं।
आयोजकगण – सहयोग संस्था, शाहजहाँपुर
🩺 “स्वस्थ समाज की ओर एक कदम — सहयोग संस्था के संग।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments