![]() |
| मृतका की फाइल फोटो |
सुधीर सिंह कुम्भाणी — ब्यूरो रिपोर्ट
सकरन थाना क्षेत्र के कुचलइया गांव से दुखद खबर सामने आई है। गांव के प्रधान ब्रजेश सिंह की 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन का मंगलवार देर शाम बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुनगुन पिछले कई महीनों से दिमागी बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज लखनऊ के आईकॉन हॉस्पिटल में चल रहा था।
उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता सुभाष वर्मा, एपीओ विकास श्रीवास्तव, प्रधान लिपिक रामकिशोर मिश्र, एपीओ बेहटा रवि सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अध्यक्ष अजीत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी, पत्रकार संघ अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल, प्रधान जलीस अहमद, राहुल सिंह, भगवंत सिंह, वीरेन्द्र यादव सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments