शाहजहांपुर, 28 नवंबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को डीएम कम्पाउंड स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्डिंग व्यवस्था तथा संपूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल की बारीकी से जांच की।
उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि —
“EVM की सुरक्षा पूर्णत: मानक के अनुरूप होनी चाहिए। 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments