स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को वादी ने थाना गढ़िया रंगीन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 20 वर्षीय भांजी को विजय प्रताप शर्मा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना गढ़िया रंगीन में मु0अ0सं0-77/2026 धारा 87/64(1)/127(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान 10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रुद्रपुर से जैतीपुर जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर आरोपी विजय प्रताप शर्मा को सुबह 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय प्रताप शर्मा (30 वर्ष) पुत्र दाताराम शर्मा, निवासी ग्राम रुद्रपुर, थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments