संवाददाता जिला उन्नाव ✍️
उन्नाव। जनपद उन्नाव में सोमवार को देश और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई गति देने वाली तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ₹4,850 करोड़ से अधिक की लागत वाली तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को प्रदेश की जनता को समर्पित किया गया। इनमें ₹4,200 करोड़ की लागत से निर्मित कानपुर–लखनऊ 6-लेन एक्सप्रेसवे, ₹541 करोड़ की लागत से तैयार हरदोई–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-04) के 4-लेन मार्ग का लोकार्पण तथा ₹109 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, लखनऊ पर बनने वाले 4-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आधुनिक सड़क नेटवर्क केवल आवागमन को आसान नहीं बनाता, बल्कि रोजगार, निवेश, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करता है। इन परियोजनाओं से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और हरदोई सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, सांसद डॉ. साक्षी महाराज, सांसद जय प्रकाश रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक श्रीकांत कटियार, बंबालाल दिवाकर, माधवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती पूनम शंखवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
₹4,850 करोड़ की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात, उन्नाव से विकास को मिली नई रफ्तार
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments