शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी तिलहर ने आज 20 नवंबर 2025 को थाना कटरा का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण से लेकर स्वच्छता व्यवस्था तक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीओ तिलहर महोदया ने थाना कार्यालय में मौजूद अपराध रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके साथ ही CCTNS कक्ष, शिशु गृह, थाना परिसर, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क और विभिन्न मुकदमों में दाखिल वाहनों की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेख संधारण और कार्यालय व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना स्टाफ को सतर्कता, अनुशासन एवं जनता के प्रति व्यवहारिक शालीनता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।
थाना कटरा में हुए इस निरीक्षण को पुलिस की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments