शाहजहांपुर, 18 नवंबर 2025।
“मेरा शहर – मेरा घर” अभियान के अंतर्गत नगर निगम शाहजहांपुर में मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेस एंड वैल्यू (संभव) के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ।
जनसुनवाई में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और कर विभाग से जुड़ी समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।
नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि “सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और जनसंतुष्टि के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए।”
कार्यक्रम में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने निर्देश दिए कि महानगर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी चौराहों और तिराहों पर लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को तुरंत हटाया जाए।
इसी क्रम में आज प्रवर्तन दल टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अवैध रूप से लगे बैनर और होर्डिंग्स हटाए, जिसका निरीक्षण स्वयं नगर आयुक्त महोदय ने किया।
उन्होंने कहा — “महानगर की सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध विज्ञापन सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments