शाहजहांपुर, 18 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को वीसी कक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalisation) से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करना और दलों से सुझाव एवं आपत्तियाँ आमंत्रित करना था।
जिलाधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर 2025 की सायं तक राजनीतिक दल अपने सुझाव, आपत्ति या परिवर्तन संबंधी विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को बेहतर अनुभव और सुगमता प्रदान करने के लिए 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाएगा।
उन्होंने राजनीतिक दलों को आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा—
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments