आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्क रहने, सक्रियता बढ़ाने तथा विनम्रता के साथ आमजन से संवाद स्थापित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर स्थानीय नागरिकों से भी वार्ता की और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments