स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत O-Level एवं CCC कोर्स में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार 20 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक बेरोजगार युवक और युवतियाँ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन विभागीय वेबसाइट
www.obccomputertraining.upsdc.gov.in
के माध्यम से किए जाएंगे।
जिन आवेदकों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है तथा आयु 35 वर्ष से कम है, वे ऑनलाइन आवेदन भरने के पश्चात उसका प्रिंट आउट एवं आवश्यक प्रपत्रों सहित अपना आवेदन जनपद कार्यालय, कक्ष संख्या 307, विकास भवन, शाहजहाँपुर में जमा करेंगे।
यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय द्वारा जारी की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments