स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में यह बैठक 18 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने जनपद के सांसद, विधायक तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है।
यह बैठक सायं 4:30 बजे, बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में होगी, जिसमें दिनांक 10 नवम्बर 2025 को प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाने के लिए वे बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments