16 नवम्बर, 2025 – शाहजहाँपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने थाना खुटार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
क्षेत्राधिकारी पुवायाँ महोदय ने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर सहित सभी आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके अलावा CCTNS कक्ष, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, शस्त्रागार एवं अभियोजन में दाखिल वाहनों की स्थिति की भी गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में स्वच्छता, अनुशासन, अभिलेख संधारण और कार्यालय व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा दैनिक कार्य में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
क्षेत्राधिकारी पुवायाँ महोदय ने समस्त स्टाफ को सतर्कता, अनुशासन एवं व्यवहारिक शालीनता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि जनता को बेहतर एवं भरोसेमंद पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments