स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना तिलहर पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा वांछित/वारन्टी अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी अभियान के दौरान 1 नफ़र वारन्टी को गिरफ्तार किया गया।
🔹 गिरफ्तार वारन्टी का विवरण
नाम: मुख्तार सिंह पुत्र भगवान सिंह
उम्र: लगभग 50 वर्ष
स्थायी पता: ग्राम नगला हाजी, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
वर्तमान पता: ग्राम पड़रिया दलेलपुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर
🔹 गिरफ्तारी का विवरण
- दिनांक: 05.12.2025
- समय: लगभग 10:00 AM
- स्थान: ग्राम पड़रिया दलेलपुर, थाना बण्डा
- स्थान से गिरफ्तार: वारन्टी के मसकन से
वारन्टी केस नं. 48/16 एवं मु.अ.सं. 659/14, धारा 135 EC Act, थाना तिलहर में वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम ने संबंधित वारण्ट के अनुपालन में वारन्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 विशेष कुमार
- हे0का0 143 विजय प्रताप सिंह
थाना तिलहर पुलिस अपराध नियंत्रण, वांछित/वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सतत् प्रयासरत है।

0 Comments