Breaking News

“शाहजहाँपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई—घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया, पढ़ाई से न रोकने की दी समझाइश” शाहजहाँपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला थाना की सराहनीय कार्रवाई

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 12 दिसंबर 2025 — मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शाहजहाँपुर पुलिस ने एक संवेदनशील एवं प्रशंसनीय कार्य किया।

दिनांक 11 दिसंबर 2025 की शाम महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री अपनी टीम—उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, म0हे0का0 अरविन्द (857) तथा म0का0 2875—के साथ पूर्वी क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। गश्त के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस को लगभग 15 वर्षीय एक बालिका संदिग्ध स्थिति में मिली।

पूछताछ में पता चला कि बालिका अपने परिजनों द्वारा आगे पढ़ाई से रोकने से नाराज़ होकर घर से निकल आई थी, जबकि वह अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती है। पुलिस टीम ने तुरंत उसके दिए हुए मोबाइल नंबर पर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन महिला थाना पहुंचे और अपनी बालिका को सुरक्षित देखकर राहत महसूस की।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिका को परिवार के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने परिजनों को स्पष्ट रूप से समझाया कि वे उसकी पढ़ाई में कोई बाधा न डालें और उसे मानसिक व शारीरिक किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें। परिजनों ने महिला थाना पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने बालिका को मिशन शक्ति, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अहम हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें—
1076, 112, 1090, 181, 1098, 1930, 102, और 108 प्रमुख हैं।
साथ ही बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

शाहजहाँपुर महिला थाना की यह मानवीय और त्वरित कार्रवाई न सिर्फ बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति भरोसे और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करती है।



Post a Comment

0 Comments