Breaking News

शाहजहाँपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्वावलंबन कैम्प और बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 6 दिसंबर 2025। विकास खण्ड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत जरियनपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशन में स्वावलंबन कैम्प एवं बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।

कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, पीएम मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन जैसे लाभकारी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही प्रतिभागियों को महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों—घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम तथा दहेज निषेध अधिनियम—के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बाल विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे रोकने हेतु सामूहिक प्रयासों की अपील की।

कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, सुपरवाइजर ज्ञानस्वरूप, शोभा दीक्षित, अम्बरीश दीक्षित, अभय, सुनीता सिंह, माधुरी, आलोक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments