आज दिनांक 06.12.2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना कोतवाली, थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस टीम द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा—
का पैदल निरीक्षण किया गया।
• थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
• संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
• बाजार क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखा जाए, जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो।
• बीट स्तर पर पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया एवं उनसे शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
साथ ही नागरिकों को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments