शाहजहांपुर, 16 दिसंबर।
नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा “मेरा शहर–मेरा घर” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक Systematic Administrative Mechanism, Bridging, Happiness and Value (SAMBHAV) के अंतर्गत सम्पन्न हुआ।
जनसुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें नगर आयुक्त के समक्ष रखीं। नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जन-सामान्य की संतुष्टि एवं समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 05 समस्याएं/शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता एवं तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता (सिविल) दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक उपस्थित रहे।
जनसुनवाई दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर नगर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments