शाहजहाँपुर, 16 दिसंबर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, नगर एवं सदर सर्किल के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा थाना सदर बाजार पुलिस बल शामिल रहा। गश्त का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों में पुलिस की सक्रियता का संदेश देना रहा।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं यातायात व्यवस्था का पैदल निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक ने बीट स्तर पर पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की।
पुलिस की इस सक्रिय पहल से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और संतोष की भावना देखने को मिली।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments