स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर — सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों पर इन दिनों यातायात चालान से संबंधित फर्जी/स्पैम मैसेज तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। इन मैसेजों में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल फोन हैक होने, व्यक्तिगत जानकारी चोरी होने तथा वित्तीय नुकसान की प्रबल आशंका रहती है।
साइबर सुरक्षा को देखते हुए आमजन को सतर्क रहने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को न खोलें और न ही आगे फॉरवर्ड करें। यातायात चालान से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी माध्यमों से ही प्राप्त करें।
यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🚨
साइबर अपराध से बचाव ही सुरक्षा की पहली कड़ी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments