Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुराने अभियोगों में वांछित वारंटी कमलेश गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  और क्षेत्राधिकारी तिलहर  के पर्यवेक्षण में चल रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तार अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

आज दिनांक 04.12.2025 को थाना तिलहर पुलिस टीम ने कमलेश पुत्र प्रकाश, निवासी ग्राम नगरिया गोपालपुर, थाना तिलहर को उसके घर से गिरफ्तार किया। कमलेश के विरुद्ध वर्ष 2005 से लंबित मु0अ0सं0 174/2005 धारा 323, 504 भादवि एवं केस नं. 4859/10 में न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी था।


गिरफ्तार वारंटी का विवरण

  • नाम: कमलेश पुत्र प्रकाश
  • निवासी: ग्राम नगरिया गोपालपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
  • उम्र: लगभग 45 वर्ष

गिरफ्तारी का विवरण

  • दिनांक: 04.12.2025
  • समय: सुबह 06:35 बजे
  • स्थान: वारंटी के निवास स्थान, ग्राम नगरिया गोपालपुर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु.अ.सं. 174/2005 धारा 323, 504 भादवि – थाना तिलहर
  2. मु.अ.सं. 447/2023 धारा 4/25 आयुध अधि. – थाना तिलहर
  3. मु.अ.सं. 177/2024 धारा 4/25 आयुध अधि. – थाना तिलहर
  4. मु.अ.सं. 510/2024 धारा 4/25 आयुध अधि. – थाना तिलहर
  5. मु.अ.सं. 588/2024 धारा 3/25 आयुध अधि. – थाना तिलहर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 विशेष कुमार
  2. का0 2037 सुमित कुमार सैनी

थाना तिलहर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी में निरंतर चल रही सख्ती को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments