पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अवैध शस्त्र, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त क्रम में थाना रामचन्द्र मिशन पर पंजीकृत मु०अ०सं० 243/2025, धारा 352, 109(1), 351(3) बीएनएस, बनाम
में वांछित चल रहे अभियुक्त हर्षित वर्मा पुत्र सोनू वर्मा, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला रेती, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 16.12.2025 को समय करीब 14:29 बजे, बरेली–सीतापुर हाईवे से मोहल्ला सराय काइयां की ओर जाने वाले मार्ग पर लगभग 30 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से
बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 9/25(1बी)(ए)/27 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हर्षित वर्मा पुत्र सोनू वर्मा
उम्र – लगभग 19 वर्ष
निवासी – मोहल्ला रेती, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर
मु०अ०सं० 243/2025
धारा – 352, 109(1), 351(3) बीएनएस व 9/25(1बी)(ए)/27 आयुध अधिनियम
थाना – रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक – 16.12.2025
स्थान – बरेली–सीतापुर हाईवे से मोहल्ला सराय काइयां की ओर जाने वाला मार्ग (लगभग 30 मीटर)
समय – करीब 14:29 बजे
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments