स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर निवासी स्वर्गीय राम नेवास जी की पत्नी श्रीमती देवी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुमोदित ₹8,25,000 की सहायता राशि में से प्रथम किस्त ₹4,12,500 का चेक प्रदान किया। इस आर्थिक सहयोग से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिली है।
मुख्यमंत्री जी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण तथा कल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने में सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments