पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म-जरायम, अवैध शराब, चोरी, लूट, डकैती, गौ-तस्करी, वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना तिलहर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार वारण्टी रामबाबू पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम दोदराजपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध केस संख्या 321/20, क्राइम संख्या 190/18, धारा 147/325/323/504/506 भादवि व 3(1) ध एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट प्रचलित था।
उक्त वारंट के अनुपालन में दिनांक 19.01.2026 को समय लगभग 15:10 बजे, वारण्टी को उसके निवास स्थान ग्राम दोदराजपुर, थाना तिलहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारण्टी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जाएगा।
नाम: रामबाबू पुत्र सियाराम
निवासी: ग्राम दोदराजपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
उम्र: लगभग 52 वर्ष
मु0अ0सं0 190/18, धारा 147/325/323/504/506 भादवि व 3(1) ध एससी/एसटी एक्ट, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments