Breaking News

102 एंबुलेंस सेवा के EMT की सूझबूझ से गर्भवती महिला की जान बची


 संवाददाता लखनऊ ✍🏻 

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाई है। लखनऊ जनपद में गर्भवती महिला की हालत अचानक गंभीर होने की सूचना मिलते ही एंबुलेंस सेवा तत्काल सक्रिय हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस वाहन संख्या UP32 FG 1948 को मौके पर रवाना किया गया। एंबुलेंस पायलट हंसराज ने पूरी सतर्कता और सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस को समय से घटनास्थल पर पहुंचाया।

मौके पर मौजूद EMT सूर्यकांत ने महिला की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की। EMT की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला की हालत में सुधार आने लगा।

प्राथमिक उपचार के पश्चात गर्भवती महिला को तुरंत गोशाईंगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा आगे का उपचार किया गया। समय रहते उपचार मिलने से महिला की जान सुरक्षित बचा ली गई।

महिला के परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा के EMT एवं पायलट की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय भावना की खुले दिल से सराहना की।

यह घटना एक बार फिर सिद्ध करती है कि 102 एंबुलेंस सेवा जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर एक जीवन रक्षक सेवा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



Post a Comment

0 Comments