ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश,लखनऊ ✍️
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित अंधे की पुलिस चौकी के पीछे नबीपनाह जाने वाला मार्ग इन दिनों गंभीर बदहाली का शिकार है। सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले करीब छह महीनों से सड़क टूटी पड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण आए दिन वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि अब तक लगभग 50 से अधिक लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जिनमें कई के हाथ-पैर तक टूटने की नौबत आ चुकी है।
नागरिकों में जनप्रतिनिधियों को लेकर भी गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पार्षद, विधायक और सांसद चुनाव के समय वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन उसके बाद क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
बरसात या हल्की नमी में यह रास्ता और अधिक खतरनाक हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments