Breaking News

जनपद की 28 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 2 से 20 फरवरी तक प्रक्रिया

 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।

कार्यालय जिलाधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह कार्यवाही निदेशक, पंचायतीराज उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है।

जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खण्डों की कुल 28 ग्राम पंचायतों में उक्त पद रिक्त हैं, जिनमें भावलखेड़ा, कांट, सिंधौली, खुटार, ददरौल, निगोही, बण्डा, मदनापुर, जलालाबाद, कलान, तिलहर, जैतीपुर एवं पुवायाँ विकास खण्ड की ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

भर्ती की समय-सारिणी

  • आवेदन आमंत्रित करने की सूचना का प्रकाशन
    ग्राम पंचायतों के सूचना पट्टों एवं मुनादी के माध्यम से
    👉 02 फरवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक

  • आवेदन पत्र जमा करने की अवधि
    जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में
    👉 05 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक

जिलाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया शासनादेशों में निर्धारित नियमों एवं पात्रता शर्तों के अनुसार ही सम्पन्न कराई जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में संबंधित ग्राम पंचायत अथवा विकास खण्ड कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments