शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सुरेश कुमार खन्ना जी का जनपद शाहजहाँपुर का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 30 एवं 31 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। मंत्री जी 30 जनवरी की रात श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12391 द्वारा लखनऊ से प्रस्थान कर 22:42 बजे शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे।
आगमन के उपरांत मंत्री जी स्टाफ कार द्वारा (जो लखनऊ से भेजी जाएगी) गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह पहुँचेंगे, जहाँ उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को मा० मंत्री श्री खन्ना जी जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे—
भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मा० मंत्री श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12392 द्वारा शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भ्रमण कार्यक्रम जनपद में स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को गति प्रदान करेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments