Breaking News

निजी वाहनों के पंजीयन के लिए नई सिरीज UP27BX 31 जनवरी से होगी शुरू


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर, 30 जनवरी।

उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, शाहजहांपुर द्वारा निजी (प्राइवेट) वाहनों के पंजीयन को लेकर नई वाहन सिरीज प्रारम्भ करने के आदेश जारी किए गए हैं। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में चल रही निजी वाहनों की सिरीज UP2BW दिनांक 30 जनवरी 2026 को समाप्त हो रही है।

उन्होंने बताया कि इसके स्थान पर नई निजी वाहन पंजीयन सिरीज UP27BX को 31 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। नई सिरीज के अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं अति महत्वपूर्ण (फैन्सी) पंजीयन नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए इस सिरीज को संबंधित वेब पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इच्छुक वाहन स्वामी 31 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपनी पसंद के फैन्सी अथवा सामान्य पंजीयन नंबर ऑनलाइन माध्यम से बुक करा सकेंगे।

उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Post a Comment

0 Comments