शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।
विधानसभा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने अथवा नाम कटवाने के लिए दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद भर में विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने दी।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवस के अवसर पर सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची के साथ-साथ आवश्यक आवेदन प्रपत्र भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत नागरिक निम्नलिखित कार्यों हेतु अपने-अपने मतदेय स्थलों पर आवेदन कर सकते हैं—
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments