शाहजहांपुर, 29 जनवरी।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील में अत्यधिक लंबित फार्मर रजिस्ट्री वाले ग्रामों के लेखपालों को बुलाकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुवायां तहसील के बण्डा एवं नाहिल खास, तिलहर के जरगवां एवं वौरी, सदर तहसील के शाहबाजनगर बांगर, घुसगवां बांगर एवं कुर्रिया कलां, जलालाबाद के गुलरिया एवं वरूआ तथा कलान तहसील के पृथीपुर ढाई एवं खजुरी ग्रामों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में उपस्थित संबंधित लेखपालों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री लंबित रहने के संबंध में कोई भी स्पष्ट एवं संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित ग्रामों में 03 दिवस के भीतर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों के हित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन स्तर से निरंतर निगरानी की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments