शाहजहाँपुर।
सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश एवं यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद में पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत एआरटीओ प्रशासन, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन नियामतपुर, इंटर कॉलेज पुवायाँ तथा अशफाक नगर तिराहा स्थित मदरसा अत्तारिया तारीन जलालनगर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी यातायात ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक को स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए यातायात नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, लेन ड्राइविंग एवं गति सीमा के पालन पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर यातायात उप निरीक्षक (टीएसआई) द्वारा राहवीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता हेतु आगे आने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।
जनपद पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी समझें।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, एआरटीओ प्रवर्तन, पीटीओ, इंस्पेक्टर, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments