शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्रीकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में किसानों के फार्मर रजिस्ट्रीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कृषि उप निदेशक पी.के. सिंह द्वारा तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं कानूनगो को फार्मर रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रीन एवं एंबर लिस्ट में शामिल किसानों के रजिस्ट्रीकरण का कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपालों द्वारा प्रतिदिन रजिस्ट्रीकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए, ताकि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही निर्देश दिए गए कि जो किसान अपने संबंधित गांव में उपलब्ध नहीं हैं, उनकी अलग से सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए, जिससे आगे की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए फार्मर रजिस्ट्रीकरण को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments