Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर  द्वारा थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी  ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें पुलिस प्रशासन की सतर्कता का भरोसा दिलाया।

गश्त के दौरान पुलिस बल को सतत सतर्क रहने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही धार्मिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को सख्ती से रोका जाएगा।



Post a Comment

0 Comments