शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज श्री फूलसिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों की जानकारी तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही एनसीसी कैडेटों को समाज में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुँचा सकें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुवायां श्री प्रवीन मलिक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री विकास कुमार यादव एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम द्वारा जनपद के विभिन्न मोटर ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित संचालकों एवं कर्मियों को नियमानुसार प्रशिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए।
परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments